UP Sainik School Admit Card 2026 Released: यूपी सैनिक स्कूल सोसाइटी ने यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी (UP Sainik School Admit Card 2026) दिया है। यहां प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsainikschool.org से पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Sainik School Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें यूपी सैनिक स्कूल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (AI Image/Newsroom Verified)
UP Sainik School Entrance Exam Date 2026: यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम कब होगा
बता दें यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश भर के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Sainik School Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले upsainikschool.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Sainik School Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Sainik School Admit Card 2026: Check Here
UP Sainik School Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
यूपी सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name), माता पिता का नाम (Mother & Father Name), रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number), डेट ऑफ बर्थ (DOB), परीक्षा का नाम (Exam Name), परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre Name), एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address), पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passport Size Photograph) व हस्ताक्षर (Signature) समेत सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आरपीएससी राजस्थान आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम सिटी स्लिप कल होगा जारी
UP Sainik School Admit Card 2026: एडमिट कार्ड सही से चेक कर लें
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी जानकारी को ध्यान से जांच लेना चाहिए, जिसमें उनका नाम, पंजीकरण विवरण और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां शामिल हैं। यदि कोई विसंगति (गलती) पाई जाती है, तो उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
