UP RO ARO Recruitment exam: 27 जुलाई को होगी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा, 75 जिलों में बनेंगे 2 हजार से ज्यादा केंद्र

UP RO ARO Recruitment exam 2025: योगी सरकार समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को कराने जा रही है। इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षा में करीब 10 लाख 76 हजार 4 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 2 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

UP RO ARO Recruitment exam 2025: योगी सरकार समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 27 जुलाई को कराने जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने और शुचिता, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। सीएम योगी ने निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता हो कि कोई परिंदा भी पर न मार सके। सीएम योगी के निर्देश के बाद प्रदेश भर में परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयीं हैं। प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित होने वाली परीक्षा में करीब 10 लाख 76 हजार 4 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 2 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं।

UP RO ARO Exam Date Out (Photo- Istock)

UP RO ARO Exam Date Out (Photo- Istock)

सकुशल और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए की जा रही विशेष तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप परीक्षा केंद्रों के चयन और निर्धारण के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, तकनीकी शिक्षा अधिकारी समेत अन्य जिम्मेदार अधिकारी शामिल हैं। समिति के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण दो श्रेणियों में किया गया है। इसमें श्रेणी 'ए' में सरकारी या राजकीय सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक संस्थान और राजकीय मेडिकल कॉलेज सम्मिलित किए जाएंगे। वहीं श्रेणी 'बी' में पूर्व से परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिष्ठित निजी संस्थानों का चयन किया जाएगा।

End of Feed