UP Polytechnic Result 2023 Link: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आखिरकार उन सभी का इंतजार खत्म कर दिया जो राज्य की पॉलिटेक्निक परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, UP Polytechnic Result 2023 की घोषणा आज 17 अगस्त को की गई, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के नतीजों को jeecup.admissions.nic.in के अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड किया जा सकता है।
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा नतीजे 2023 (image - canva)
नतीजों से पहले, जेईईसीयूपी ने परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी और 100 रुपये के हिसाब से आपत्तियां उठाने का मौका दिया था। शुल्क के भुगतान पर 11 अगस्त तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित कीं, इसके बाद आज रिजल्ट जारी कर दिया गया।
यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड करने का क्या है तरीका
- सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सबसे नीचे दाएं तरफ आएं, देखें यहां CANDIDATE ACTIVITY BOARD के नीचे रिजल्ट लिंक दिया गया है।
- इस पर क्लिक करते ही यह जानकारी मांगेगा
Application Number
Password
Security Pin (case sensitive)
Security Pin
सब कुछ भरकर साइन इन करें, और रिजल्ट देखें।
Direct Link for UP Polytechnic Result 2023 Link
यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा तिथि
यूपीजेईई पॉलिटेक्निक 2023 प्रवेश परीक्षा 2, 3, 4, 5 और 5 अगस्त को तीन पालियों में आयोजित की गई थी - सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 6:30 बजे तक।
