UP Police Vacancy 2025 Kab Aayegi Online Form Link at uppbpb.gov.in (यूपी पुलिस के फॉर्म कब भरे जाएंगे 2025 में?): यूपी पुलिस भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
UP Police Vacancy 2025
UP Police Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 19 हजार और सब इंस्पेक्टर के 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस नई भर्ती में अधिक रिक्त पद शामिल होंगे। इनमें पीएससी सिपाही, पीएससी महिला वाहिनी, सिपाही नागरिक पुलिस, सिपाही पीएससी/सशस्त्र पुलिस, विशेष सुरक्षा बल में सिपाही, घुड़सवार, जेल वार्डर समेत अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, पीईटी/पीएसटी, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंटेशन आदि के आधार पर किया जाएगा।
How to apply for UP Police Vacancy 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
UP Police Constable Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 152 सेमी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
