UP Police SI Result 2025: यूपी पुलिस ने जारी किया नॉर्मलाइज्ड स्कोर, जानें क्यों है जरूरी और कैसे करें डाउनलोड

UPPBPB ने SI भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI Result 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया है कि इन नॉर्मलाइज्ड स्कोर को आज 22 जुलाई से 21 अगस्त 2026 के बीच देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक खबर में दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police SI 2026

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिके वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "UP Police SI 2025 Normalized Scorecard" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • इसके बाद आपका नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख लें।

End of Feed