1090 परीक्षा केन्द्रों पर होगा यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा, पेपर लीक का झांसा देने वाले तीन टेलीग्राम चैनलों पर FIR

UP Police SI recruitment exam 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाने से संबंधित भ्रामक सूचना फैलाने को लेकर बोर्ड ने एक्शन ले लिया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाने से संबंधित भ्रामक सूचना फैलाने को लेकर बोर्ड ने एक्शन ले लिया है। टेलीग्राम पर कथित पेपर लीक का झांसा देने के मामले में तीन टेलीग्राम चैनलों पर लखनऊ में FIR दर्ज की गई है। झांसा देकर धन उगाही एवं ठगी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना हुसैनगंज कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा अपराध संख्या 21/ 2026 धारा 318(4), 221,270, भारतीय न्याय संहिता-2023, धारा 66D आई टी एक्ट, एवं धारा 4/13 (2), 8/13(4) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा ( अनुचित साधनों का निवारण ) अधिनियम - 2024 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पेपर लीक का झांसा देने वाले तीन टेलीग्राम चैनलों पर FIR

पेपर लीक का झांसा देने वाले तीन टेलीग्राम चैनलों पर FIR

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रदेश के 75 जनपदों के 1090 परीक्षा केन्द्रों में 14 मार्च एवं 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित कर रहा है। पूर्वान्ह में 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक परीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत 4543 पदों पर अभ्यर्थियो से आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें पुरूष-11,66,386 हैं जबकि 4,09,374 अभ्यर्थी महिला हैं।

End of Feed