UP Police SI Exam Guidelines 2026: यूपी पुलिस SI की एग्जाम कल, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर चेक करें गाइडलाइंस

UP Police SI Exam Guidelines 2026: यूपी पुलिस में एसआई भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जा रहा है। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले एग्जाम गाइडलाइंस जरूर चेक करें। ताकी आपको किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

UP Police SI Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नित बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 14 मार्च को एसआई भर्ती परीक्षा (UP Police SI Exam 2026) आयोजित किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए UPPRPB ने एडमिट कार्ड 2 दिन पहले ही जारी कर दिए थे, जिन्हें उम्मीदवार uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कल होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देशों को फॉलो करना जरूरी है। उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस जरूर चेक करें।

UP Police SI Exam Guidelines

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले पढ़ें एग्जाम गाइडलाइंस (Photo- Canva)

कब होगी यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026?

यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पाली यानी शिफ्ट में किया जाएगा। जिसमें एक शिफ्ट सुबह की है और एक शिफ्ट दोपहर की होगी।

End of Feed