UP Police SI ASI Result 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

UP Police SI, ASI Result 2026: UPPRPB ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसकी सूचना बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएगी।

UP Police SI, ASI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के 921 पदों की लिए आयोजित हुई भर्ती लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, स्टेनो टेस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है। UPPRPB ने सब -इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (ASI अकाउंटेंट) भर्ती 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबाइट uppbpb.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UP Police SI ASI Result 2026

UP Police SI ASI Result 2026 (Photo -Canva)

कितने पदों के लिए निकाली गई थी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुल 921 पदों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें सब -इंस्पेक्टर 268 रिक्तियां, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) 449 रिक्तियां और एएसआई (ASI अकाउंटेंट) की 204 रिक्तियों को भरा गया है। इस भर्ती के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

End of Feed