UP Police Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: यूपी पुलिस में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Recruitment 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपने यहां पर पुरुष एवं महिलाओं के लिये पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (UP Police SI Recruitment 2025) किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 20 दिसंबर 2025 से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2026 है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने ट्वीट कर दिया है।
UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस विभाग में नौकरी
जारी ट्वीट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में पुरुष एवं महिलाओं के लिये पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल - 537 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन दिनांक- 20/12/2025 से 19/01/2026 तक कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ओ0टी0आर0 (One Time Registration) प्रणाली में पंजीकरण करना अनिवार्य है।
UP Police Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- पुलिस उप निरीक्षक ग्रुप सी - 112
- पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) ग्रुप सी - 311
- पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) ग्रुप सी - 114
UP Police Recruitment 2025 Qualification: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी टाइपिंग (इन्स्क्रिप्ट की-बोर्ड पर यूनीकोड में) तथा कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग व न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति से हिन्दी शॉर्टहैंड डिक्टेशन होना चाहिए। इसके अलावा भारत सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नीलिट सोसाइटी) से कम्प्यूटर में ओ लेवेल की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
UP Police Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
UP Police SI, ASI Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले upprpb की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPRPB UP Police Sub-Inspector (Confidential), Assistant Sub-Inspector Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
UP Police Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग (General Category)/ईडब्ल्यूएस (EWD) व अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 500 रुपये जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 400 रुपये जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
