UP Police Recruitment 2023 Registration Begins at uppbpb.gov.in: यूपी में पुलिस की नौकरी पाने के लिए रास्ता खुल गया है। आज 27 दिसंबर से यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लंबे समय से उत्तर प्रदेश राज्य के युवा पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, अब वे यहां डायरेक्ट लिंक से आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस लेख के माध्यम से देखें कौन व कब तक आवेदन कर सकता है।
यूपी पुलिस 60244 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन
यूपी पुलिस भर्ती 2023 अंतिम तिथि
यूपी पुलिस भर्ती 2023 (UP Police Registration Form) आज, 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर शुरू हो रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 60244 रिक्तियां (UP Police Job Vacancy 2023) भरी जाएंगी। अधिसूचना में कहा गया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए, क्योंकि ऐसी बड़ी वैकेंसी में अचानक से भीड़ टूटने से पोर्टल काम का काम बाधित हो सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 पदों का विवरण
कुल 60244 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, ओबीसी के लिए 16264, एससी के लिए 12650 और एसटी उम्मीदवारों के लिए 1204 रिक्तियां हैं।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 के लिए आवेदन शुल्क
भुगतान किया जाने वाला आवेदन शुल्क 400 रुपये है।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर भर्ती या करियर अवसर पर क्लिक करें।
- यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो UPPRPB पोर्टल पर एक खाता बनाएं।
- एक बार पंजीकृत होने के बाद, अपने खाते में लॉग इन करें और कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन पत्र तक पहुंचें।
- सभी आवश्यक फ़ील्ड भरें, आवश्यक दस्तावेज़ों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, विवरण की जांच करें और फॉर्म जमा करें।
यूपी पुलिस भर्ती 2023 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और पीएसटी/पीईटी शामिल हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 कुल 150 प्रश्नों के लिए 4 पेपरों के लिए एक वस्तुनिष्ठ आधारित लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। इच्छुक उम्मीदवार यहां से आयु सीमा में छूट से संबंधित नया नोटिफिकेशन हो सकता है।
