UP Police PET Admit Card Download Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आ गई है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इस 3 फरवरी से UP Police PET Admit Card Download कर सकेंगे। इन प्रवेश पत्र को uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा। जानें कब है यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा?
UP Police PET Admit Card 3 फरवरी को uppbpb.gov.in पर होगा जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन इस (UP Police PET Kab Hoga) 10 फरवरी को करेगी, जिसके लिए हफ्तेभर पहले एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 3 फरवरी से UP Police PET Admit Card Download कर सकेंगे।
UP Police Constable PET Admit Card Download करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप UP Police PET Admit Card में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय को क्रॉस चेक करना न भूलें। अगर एUP Police Constable PET Admit Card Download करने में दिक्कत हो रही हो तो हेल्पलाइन नंबर 8867786192 की मदद ले सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के बारे में
इस परीक्षा में शारीरिक फिटनेस देखी जाती है, जिसके लिए दौड़ या दूसरे टास्क दिए जाते हैं, फिलहाल यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यार्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।
UP Police Constable PET Eligibility
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल हुए थे, केवल वे ही इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। बता दें, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख पंजीकृत थे, जिसमें से लगभग 32 लाख ने परीक्षा में भाग लिया।
