UP Police Constable Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का UP पुलिस कॉन्स्टेबल परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार uppbpb.gov.in से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पुलिस ने इस परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को किया था। तब से लगातार लाखों की संख्या में छात्र अपने परिणााम का इंतजार कर रहे थे, आखिरकार आज 31 जुलाई को इन रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। अब उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
यूपी पुलिस ने 32,679 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए जारी किया परिणाम (Image - chatgpt)
यूपी पुलिस ने पहले फाइनल आंसर की जारी की, जिसके कुछ देर के बाद रिजल्ट जारी करने की भी सूचना दे दी। उम्मीदवार इन दोनों अपडेट के अलावा मेरिट लिस्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP Police Constable Cutoff 2025: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट में सामान्य वर्ग का कटऑफ 258.03661, देखें कैटेगरी वाइज पूरी जानकारी
जानें के चरण
परिणाम आधिकारिक UPPRPB पोर्टल पर PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों, जैसे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए आगे बढ़ेंगे।
DV/PST 17 अगस्त से
जारी आधिकारिक ट्वीट में कहा गया है कि लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसके बाद DV/PST में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) सितंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है।
भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में मिले सामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंक बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए देखने को मिलेंगे। इसके लिए तारीख और पूरी प्रक्रिया की जानकारी उम्मीदवारों को समय पर दी जाएगी।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP Police Answer Key जारी, Direct Link से ऐसे करें चेक
