UP Police Constable PET 2024: जारी हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट डेट, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

UP Police Constable PET 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।

UP Police Constable PET 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable PET 2024

UP Police Constable PET 2024

UP Police Constable 2024 PET: कब होगा फिजिकल टेस्ट

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का आयोजन 10 फरवरी 2025 से कराए जाने की संभावना है। वहीं, रेडियो असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और फिजिकल टेस्ट का आयोजन 8 फरवरी से किया जा सकता है। बता दें कि बोर्ड द्वारा फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

End of Feed