UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 पेपर लीक मामले पर बड़ा एक्शन लिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा करने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजुटेस्ट को ब्लैक लिस्ट कर (UP Police Constable Paper Leak) दिया है। साथ ही अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के संचालक को एसटीएफ चार बार नोटिस देकर तलब कर (UP Police Constable Paper Leak News) चुकी है। जांच के दौरान एसटीएफ को पेपर लीक के कुछ सबूत मिले हैं। इसके अलावा लगातार कई नोटिस के बावजूद कंपनी के निदेशक विनीत आर्या ने स्पेशल टास्क फोर्स को अपने बयान नहीं दर्ज करवाए हैं।
UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल पेपर करवाने वाली कंपनी को किया गया ब्लैक लिस्ट
