UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की, uppbpb.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा।

UP Police Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (UPPBPB Constable Answer Key 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Exam 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब अभ्यर्थी बेसब्री से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed