UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड हुआ जारी ,

UP Police Constable Admit Card 2024, UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

UP Police Constable Admit Card 2024, UP Police Constable Exam 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम 2024 (UP Police Constable Exam 2024) के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर 16 जनवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी है।

UP Police Constable Exam 2024 Date: इस दिन होगी परीक्षा

इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 18 फरवरी 2024 को किए जाने की संभावना है।

End of Feed