UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2024 Download Link: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024 Download Link: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का एडमिट कार्ड (UP Police Constable Admit Card 2024) आज यानी 20 अगस्त को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड (UP Police Constable Admit Card 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024

UP Police Constable Admit Card 2024

UP Police Constable Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

End of Feed