UP PGT Admit Card 2025: इस Direct Link से डाउनलोड करें यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

UP PGT Admit Card 2025 Sarkari Result: यूपी पीजीटी परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UP PGT Admit Card 2025 Sarkari Result: यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से पोस्ट ग्रैजुएट टीचर (PGT) एग्जाम का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP PGT Admit Card 2025

UP PGT Admit Card 2025

UP PGT Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

यूपी पीजीटी एग्जाम का आयोजन 18 जून और 21 जून 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यूपी पीजीटी के 624 पदों पर भर्ती के लिए 4.64 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अब सभी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed