UP PGT 2026 के आवेदन में सुधार का मौका, इन गलतियों में कर सकते हैं संशोधन, जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UP PGT 2026 फॉर्म में आवेदन के दौरान हुई गलतियों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवार तुरंत आवेदन में सुधार करें।

UP PGT 2026 Correction Window: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली पीजीटी 2026 (UP PGT 2026) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा है और उस दौरान उनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि या गलती हो गई है, उनके लिए बोर्ड द्वारा करेक्शन विंडो खोल दी गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का अंतिम अवसर दिया गया है।

UP PGT 2026

UP PGT 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म में सुधार करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि आवेदन पत्र में दी गई गलत जानकारी के कारण बाद में उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी उम्मीदवारी एक मामूली गलती के कारण रद्द हो जाए, तो तुरंत अपने फॉर्म में सुधार करें।

End of Feed