UP PET Admit Card 2026 Released: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 17 अक्टूबर 2026 को परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
यूपी पीईटी परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख के अनुसार एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र, तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी।
किस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड?
आयोग की ओर से अलग-अलग परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से जरूरी तारीखें देख सकते हैं:
| परीक्षा की तारीख | एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख |
| 25 अक्टूबर 2026 | 17 अक्टूबर 2026 |
| 30 अक्टूबर 2026 | 23 अक्टूबर 2026 |
| 1 नवंबर 2026 | 25 अक्टूबर 2026 |
UPSSSC PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर Latest News सेक्शन खोलें।
3. विज्ञापन संख्या 16-परीक्षा/2026 के तहत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक खोजें।
4. संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
5. लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
6. जानकारी सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर अपना नाम, परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र का पता ध्यान से जांच लें। यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो समय रहते आयोग से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और मान्य पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय और प्रवेश से जुड़े नियम एडमिट कार्ड पर दिए निर्देशों के अनुसार रखें। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी दिशा-निर्देश भी पढ़ लेने चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती का बदलेगा नियम, अब अलग से जारी होगा फॉर्म
