UP NMMS Scholarship 2025 Application: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (UP NMMS Scholarship) की घोषणा की गई है। स्कूली छात्रों के लिए यह शानदार स्कॉलरशिप स्कीम है। इस स्कीम के माध्यम से स्कूली छात्रों को 4 साल तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट entdata.co.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
यूपी में 8वीं के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप
यूपी में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2024 से जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए छात्रों को 5 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने वाले छात्रों को परीक्षा के माध्यम से सेलेक्ट किया जाता है। इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
UP NMMS Scholarship के लिए करें आवेदन
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट entdata.co.in पर जाना है।
- वेबसाइट पर जाते ही NMMS Scholarship बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको नए पेज पर REGISTRATION पर क्लिक करें।
- इसके बाद DOWLOAD School Certificate पर क्लिक करके सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है।
- आपको सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करना है।
- आरक्षण संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करना है।
- अंत में आपको पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लेना है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
UP NMMS स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए छात्र ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में 7वीं कक्षा की परीक्षा न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पास की हो। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है। छात्र-छात्राओं को इस समय (सत्र 2024-25) राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त/ स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय एवं प्राइवेट विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के पिता की वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें छात्रों का चयन लिखित दो चरणों की लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (UP NMMS Scholarship) के लिए 8वीं के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसमें हर महीने 1000 रुपये यानी साल के 12000 रुपये मिलेंगे। यह स्कॉलरशिप छात्रों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक मिलेगी। इसमें आवेदन करते समय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्टूडेंट अकाउंट खोलना होगा, जिसमें स्कॉलरशिप की राशि आएगी।
