UP NEET UG Counselling 2024 Registration: यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस कल यानी 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी। यूपी नीट काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी 20 अगस्त से 24 अगस्त 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जाना होगा। उत्तर प्रदेश स्टेट कोटा की सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय नीट यूजी काउंसिलिंग 2024 प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नीट यूजी काउंसलिंग में आवेदन से पहले पूरा शेड्यूल यहां देख सकते हैं।
UP NEET UG काउंसलिंग की तारीख
UP NEET UG Counselling Schedule
- पहले चरण में उम्मीदवारों को स्टेट मेरिट के लिए रजिस्ट्रेशन (REGISTRATION FOR STATE MERIT) करना होगा।
- दूसरे चरण में PAY REGISTRATION FEE पर क्लिक करके निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
- तीसरे चरण में PAY SECURITY MONEY पर क्लिक करके सिक्योरिटी मनी भरनी होगी।
- चौथे चरण में उम्मीदवारों को CHOICE FILLING & LOCKING करना होगा।
- अंत में आखिरी चरण में RESULT जारी होगा जहां आप इस पर क्लिक करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
इन तारीखों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एंड डॉक्यूमेंट अपलोड करने की तारीख- 20 से 24 अगस्त 2024
- रजिस्ट्रेशन फीस और रिजर्व फीस जमा करने की तारीख- 20 से 24 अगस्त 2024
- मेरिट लिस्ट घोषित होने की तारीख- 24 अगस्त 2024
- ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तारीख- 24 से 29 अगस्त 2024
- सीट आवंटन का रिजल्ट घोषित करने की तारीख- 30 अगस्त 2024
- आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तारीख- 31 अगस्त से 5 सितंबर 2024 तक
कितनी है फीस?
यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 2000 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जा सकेगा। धरोहर धनराशि राजकीय क्षेत्र की सीटों के लिए 30 हजार रुपये, निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की सीट के लिए 2 लाख रुपये और निजी क्षेत्र के डेंटल कॉलेज हेतु 1 लाख रुपये निर्धारित है।
