UP Lekhpal Result 2023: जारी हुई यूपी लेखपाल परीक्षा की फाइनल सेलेक्शन लिस्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

UP Lekhpal Additional Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी लेखपाल भर्ती की अनुपूरक सूची आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी लेखपाल रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

UPSSSC Lekhpal Final Selection List 2023, Sarkari Result 2023: यूपी लेखपाल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी लेखपाल परीक्षा की अनुपूरक सूची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपी लेखपाल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Lekhpal Result 2023

UP Lekhpal Result 2023

UP Lekhpal Result 2023: जुलाई में हुई थी परीक्षा

यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 2 मई को जारी किया गया था। आयोग ने अब यूपी लेखपाल भर्ती की अनुपूरक सूची भी जारी कर दी है।

End of Feed