UP Lekhpal Result 2022: जानें कब जारी होंगे यूपी लेखपाल के नतीजे, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 18, 2022, 09:01 PM IST

UP Lekhpal Result 2022, UPSSSC Mains Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे।

UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी लेखपाल परीक्षा के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Lekhpal Result 2022

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022

कब हुई परीक्षा

यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया गया था। वहीं, परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी 7 सितंबर को जारी की गई। यूपी लेखपाल परीक्षा संपन्न हुए 4 महीने से ऊपर हो चुका है लेकिन आयोग ने अभी तक नतीजे नहीं घोषित किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लेखपाल रिजल्ट दिसंबर के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

End of Feed