UP Lekhpal Exam 2026: 7994 पदों के लिए लेखपाल भर्ती परीक्षा कल, 44 जिलों में 861 केंद्रों पर होगा एग्जाम

UP Lekhpal Exam 2026: लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 44 जिलों के 861 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

UP Lekhpal Exam 2026: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 44 जिलों के 861 केंद्रों पर होगी। लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए कुल लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस परीक्षा में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ एवं झांसी में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा करेंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को लेखपाल भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा तथा उप्र संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।

UP Lekhpal Exam 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा

UP Lekhpal Exam 2026: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा

बता दें उत्तर प्रदेश लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए कुल लगभग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए 3.67 लाख अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इस तरह प्रति पद के लिए 46 दावेदार होंगे।

End of Feed