UP Lekhpal Bharti 2023 : कब से शुरू हो रही है उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती, जानें क्या है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 29, 2023, 03:29 PM IST

UP Lekhpal Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती पर सभी की नजरें हैं, आयोग जल्द ही इस परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी करने वाला है, रिपोर्ट की मानें तो नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर ली गई है। जानें कब तक जारी हो सकती है विज्ञप्ति

UP Lekhpal Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती 2023 पर सभी की नजरें हैं, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही इस परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी करने वाला है, रिपोर्ट की मानें तो नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर ली गई है और कभी भी इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है।

UP Lekhpal Bharti 2023 notification

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती 2023 (image - canva)

UP Lekhpal Bharti 2023 : उत्तर प्रदेश में लेखपाल की भर्ती जल्द

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती 2023 के माध्यम से 4000 से अधिक पदों को भरा जाना है, इच्छुक उम्मीदवार आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे, आवेदन के लिए एक माह तक का समय दिया जा सकता है। हालांकि आवेदन वही कर सकेंगे, जो उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा क्वालीफाई कर चुके हैं।

End of Feed