JEECUP 2027: पॉलिटेक्निक एडमिशन का इंतजार खत्म, 1 दिसंबर से भरें फॉर्म

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। जानें कब तक भरे जाएंगे फॉर्म

उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2027 के लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2027 तक फॉर्म भर सकेंगे। इस परीक्षा के जरिए प्रदेश के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा।

UP JEECUP 2027 Application Date

जारी शेड्यूल के मुताबिक, JEECUP 2027 परीक्षा मई 2027 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन यानी कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

कैटेगरी के हिसाब से इतनी लगेगी फीस

कैटेगरीआवेदन शुल्क
जनरल300 रुपये
OBC300 रुपये
SC200 रुपये
ST200 रुपये

कौन कर सकता है आवेदन?

JEECUP 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, 10वीं में कुल मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी बताया गया है। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता जरूर जांच लें।

जरूरी जानकारीतारीख/विवरण
आवेदन शुरू होने की तारीख1 दिसंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख20 अप्रैल 2027
परीक्षा का संभावित समयमई 2027 का पहला सप्ताह
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन (CBT)
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट
ऑफिशियल वेबसाइटjeecup.admissions.nic.in

किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

JEECUP के जरिए डिप्लोमा कोर्स के पहले साल और लेटरल एंट्री के तहत दूसरे साल में दाखिला मिलेगा। इसमें ग्रुप A, B, C, D, E, F, G, H, I, K, L और W के कोर्स शामिल हैं। चयन प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों और उसके बाद होने वाली काउंसलिंग के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी होने पर उम्मीदवार प्रदेश के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों में बनाए गए हेल्प सेंटर की मदद भी ले सकते हैं।

End Article
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्...

End of Feed