UP DELED Result 2026 Out: यूपी डीएलएड की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP DELED Result 2026) खबर है। परीक्षा नियामक प्राधिकरण, प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने डी.ई.एल.एड (बीटीसी) प्रथम और थर्ड सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर (UP DELED 1st Semester Result) दिए हैं। पिछले वर्ष के अंत में परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btcresult.in से पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2026: यहां देखें यूपी डीएलएड फर्स्ट और थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट
UP DELED 1st & 3rd Semester Result 2026: कब हुई थी यूपी डीएलएड की परीक्षा
बता दें यूपी डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी। जबकि तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं बाद में, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UP DELED 1st And 3rd Semester Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले btcresult.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP DELED 1st And 3rd Semester Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इस अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP DELED Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
UP DELED 1st Semester Result 2026: इतने छात्र हुए सफल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर में कुल 1,84,576 उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 1,01,279 यानी 57 प्रतिशत छात्र अफल हुए हैं, जबकि केवल 43 प्रतिशत (78,125) ही उत्तीर्ण हो पाएं हैं। शेष छात्रों में 3,525 अनुपस्थित रहे, 1,334 का परिणाम अपूर्ण है, 309 का परिणाम रोका गया और 4 छात्र अनुचित साधनों के प्रयोग में पकड़े गए हैं। वहीं डीएलएड 2023 थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट बेहतर देखने को मिला है। यहां कुल 1,44,493 अभ्यर्थियों ने अपना रजिसट्रेशन करवाया था। इसमें से 1,42,973 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 1,10,264 यानी 77 प्रतिशत प्रशिक्षु सफल रहे।
UP DELED Result: ये अभ्यर्थी अगले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पात्र
ध्यान रहे जिन छात्रों ने सेमेस्टर सफलतापूर्वक पास कर लिया है, वह अगले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यहां रिजल्ट कोसुरक्षित रखना उचित है, क्योंकि अंतिम वर्ष में प्रवेश या परामर्श प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता होगी।
