UP BTech Counselling Schedule 2023 Released: यूपी बीटेक काउंसलिंग शेड्यूल का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसिंग का शेड्यूल रिलीज हो (UP BTech Counselling) गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर काउंसलिंग का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
UP BTech Counselling Schedule 2023 Released: यहां चेक करें यूपी बीटेक काउंसलिंग का शेड्यूल
UP BTech Counselling Schedule: कुल इतने राउंड में होगी काउंसलिंग
बता दें इस बार यूपी बीटेक की काउंसलिंग कुल 7 राउंड में होगी। काउंसलिंग की शुरुआत 24 जुलाई 2023 से शुरू होकर 5 अगस्त 2023 को दोपहर 3 बजे समाप्त होगी। पहले राउंड का रिजल्ट 14 अगस्त को जारी किया जाएगा। सीट कंफर्मेशनम के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 होगी। वहीं दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवा, छठा और सातवां राउंड 17, 21, 27, 29 अगस्त, 1 सितंबर और 06 सितंबर को आयोजित की जाएगी। फाइनल दो राउंड सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए होंगे।UP BTech Counselling Schedule 2023: डाउनलोड करें काउंसलिंग का शेड्यूल
- सबसे पहले uptac.admissions.nic.in पर जाएं।
- यहां UP BTech Counselling Schedule 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
बता दें इसके जरिए अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। ऊपर दिए आसान स्टेप के जरिए आप काउंसलिंग का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
