UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अब मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों की आंसर कॉपियों की जांच कल यानी बुधवार 18 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सख्त नियमों लागू करते हुए इस प्रक्रिया में शामिल होने वाले टीचरों के लिए भी के निर्देश जारी किए गए हैं। यूपी बोर्ड के निर्देशों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया का में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गलती साबित होने पर इवैल्युएटर्स पर सख्त कार्रवाही की जाएगी। इसमें उन पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है और इसके साथ ही आगे के लिए उन्हें बैन भी किया जा सकता है।
कल से शुरू होगा यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन (फोटो - कैनवा)
यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेकिंग कितने केंद्रों पर होगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य भर में बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक करने के लिए 249 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। उनके प्रमुख और प्रिंसिपलों को मूल्यांकन प्रक्रिया के संबंध में बोर्ड सचिव भगवती सिंह द्वारा निर्देश जारी किए हैं।
गलती या लापरवाही पाए जाने पर क्या होगा
यूपी बोर्ड की सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यदि मूल्यांकन केंद्रों में कॉपियों की चेकिंग में गलती या गड़बड़ी मिलती है तो मूल्यांकन में के लिए मिलने वाले वेतन में कटौती की जा सकती है और इसके साथ ही इसमें शामिल टीचरों को तीन साल के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर यानी बैन कर दिया जाएगा। बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया को लापरवाही से मुक्त रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।
2 प्रतिशत गलती पर 85 प्रतिशत कटेगा पैसा
बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यदि मूल्यांकन के दौरान 2 प्रतिशत गलती होती है तो टीचर का इस प्रक्रिया के लिए मिलने वाले पैसों में से 85 प्रतिशत वेतन से हाथ धोना पड़ सकता है।
कब जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
क्योंकि मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत मार्च के तीसरे सप्ताह में शुरू की गई है, उसके अनुसार माना जा रहा है कि अप्रैल से पहले या दूसरे सप्ताह तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऐसी स्थिति में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह या अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। मूल्यांकन प्रक्रिया तय समय से पूरी होती है तो उसके बाद रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
कब हुई यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक हुआ था। इन परीक्षाओं को लेकर मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू हो जाएगी।
