UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच किया था, जिसमें 52 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के समापन्न के बाद से ही छात्र और उनके माता-पिता बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि यूपी बोर्ड ने आंसर कॉपियों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है, अब बोर्ड द्वारा परिणामों की घोषणा की जाएगी। यूपी बोर्ड द्वारा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (UP Board Result 2026) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
UP Board Result 2026
यूपी बोर्ड कब जारी करेगा बोर्ड परीक्षा के परिणाम?
यूपी बोर्ड द्वारा आंसर कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे है कि रिजल्ट की घोषणा इसी महीने यानी अप्रैल की 19 से 29 तारीख के बीच की जा सकती है। बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। बता दें कि यह एक अनुमानित तिथि है, बोर्ड द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन जल्द तिथियों की घोषणा की जाएगी।
कैसे डाउनलोड करें यूपी बोर्ड रिजल्ट?
स्टेप 1- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट पर 'UP Board 10th Result 2026' और 'UP Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - इस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - इस पेज पर छात्र अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
स्टेप 5- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 6 - छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट एक प्रोविजनल है न कि ओरिजनल। छात्रों को ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त होगी।
