Nalanda University Courses And Admission Process: नालंदा विश्वविद्यालय बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में स्थित एक प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय है। प्राचीन काल में दुनिया के पहले विश्वविद्यालय के रूप में विख्यात इस संस्थान को पुनर्जीवित करने का कोशिश में भारत सरकार ने सितंबर 2014 में 'नए नालंदा विश्वविद्यालय' की स्थापना की थी। 2010 में संसद द्वारा पारित अधिनियम के जरिए इसे वैधानिक मान्यता प्राप्त हुई। लगभग 800 से अधिक वर्षों के लंबे इंतजार के बाद, भारत को अपनी इस ऐतिहासिक विरासत का आधुनिक स्वरूप मिला। बता दें कि इसके नवनिर्मित मुख्य परिसर का भव्य उद्घाटन 19 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। अगर आप भी नालंदा विश्वविद्यालय में पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि नालंदा विश्वविद्यालय में कौन से कोर्स हैं? यहां का एडमिशन प्रोसेस क्या है? और आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
नालांदा विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स हैं? (Nalanda University Courses)
नालंदा यूनिवर्सिटी में मास्टर यानी पीजी और डॉक्टोरल लेवल यानी पीएचडी कोर्स है। यहां कई भाषाओं में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। लेकिन इस विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट कोर्स नहीं है।
नालंदा विश्वविद्यालय में कैसे मिलता है एडमिशन?
नालंदा विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। उसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन उनकी योग्यता, रिजल्ट और मार्क्स के आधार पर किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में जिन उम्मीदवारों का नाम होता है उनकी लिखावट और SoP चेक की जाती है और उसके बाद फाइनल सिलेक्टेड कैंडिडेट की लिस्ट जारी की जाती है, उन्हें पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाता है।

(Photo Credit - Nalanda University Website)
कब शुरू होगी नालंदा विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया?
नालंदा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की प्रक्रिया जून 2026 से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्लासेस अगस्त 2026 से शुरू हो सकती हैं।
कैसे करें नालंदा विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन?
1. एडमिशन के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- nalandauniv.edu.in पर जाएं।
2: वेबसाइट पर दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
4. आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
6. आवेदन फॉर्म का प्रिंट लें और पीडीएफ भी बनाएं।
नालंदा विश्वविद्यालय में कोर्स फीस क्या है?
अलग-अलग विषयों के अनुसार, कोर्स की फीस होती है। छात्र अपने विषय के अनुसार कोर्स की फीस विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
