NHAI Internship 2026 Apply Online: इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने समर इंटर्नशिप 2026 प्रोग्राम की घोषणा की है। इस इंटर्नशिप के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्र देश के हाईवे और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे विशेषज्ञों के साथ सीखने का मौका पाएंगे। ये दो महीने की इंटर्नशिप होगी, जिसके लिए चुने गए योग्य उम्मीदवारों को 20,000 रुपये स्टाइपेंड प्रति माह दिया जाएगा।
यह इंटर्नशिप कुल 2 महीने की अवधि की होगी। इस दौरान छात्रों को केवल थ्योरी नहीं, बल्कि प्रैक्टिकल ज्ञान भी मिलेगा। खास बात यह है कि यह एक पेड इंटर्नशिप है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऐसे में यह सीखने के साथ कमाई का भी बेहतरीन मौका है।
कौन कर सकता है आवेदन, NHAI Internship 2026 Eligibility
इस प्रोग्राम में वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, मैनेजमेंट, लॉ, मीडिया या अन्य संबंधित कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं। खासकर जो छात्र इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईवे सेक्टर में भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह इंटर्नशिप काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
| NHAI Internship 2026 Last Date | 15 अप्रैल, 2026 |
| NHAI Internship 2026 Stipend | 20000 रुपये प्रति माह |
| NHAI Internship 2026 Duration | 2 महीना (May–July 2026) |

NHAI Internship 2026
आवेदन कैसे करें, NHAI Internship 2026 How to Apply
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
- NHAI Internship 2026 Apply Online करने के लिए NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Recruitment” या “Vacancies” सेक्शन में जाएं
- “NHAI Summer Internship 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें।
- अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- शैक्षणिक जानकारी, कॉलेज डिटेल्स और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- अंत में फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और समय रहते फॉर्म भर दें, क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है।
