एजुकेशन

Bihar Board 10वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का जारी हुआ पूरा शेड्यूल, जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

Bihar Board ने कक्षा 10वीं के लिए आयोजित होने वाली विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिआ है। परीक्षा 2 मई से 6 मई तक आयोजित की जाएगी।

Image

Bihar Board 10वीं कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का जारी हुआ पूरा शेड्यूल

Bihar Board 10 Compartmental Exam: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं विशेष परीक्षा या कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्रों के लिए हाल ही में एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। यह उन छात्रों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है, जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या किसी कारण से परीक्षा देने से वंचित रह गए थे। बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इन छात्रों के लिए एग्जाम का आयोजन 2 मई 2026 से शुरू होकर 6 मई 2026 तक किया जाएगा। इसका पूरा शेड्यूल नीचे दिए गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से भी अपना परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

बिहार बोर्ड ने परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे दो शिफ्टों में आयोजित करने का फैसला लिया है। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:00 बजे से शुरू होगी।

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा की तिथि / दिनप्रथम पाली (First Shift)
02.05.2026 (शनिवार)मातृभाषा(101-हिन्दी, 102-बंगला, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली)(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)
04.05.2026 (सोमवार)112-विज्ञान(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)125-संगीत (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)
05.05.2026 (मंगलवार)110-गणित(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)126-गृह विज्ञान (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)
06.05.2026 (बुधवार)ऐच्छिक विषय(114-उच्च गणित, 115-वाणिज्य, 116-अर्थशास्त्र, 121-फारसी, 122-संस्कृत, 123-अरबी एवं 124-मैथिली)(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक)(117-ललित कला, 118-गृह विज्ञान, 119-नृत्य एवं 120-संगीत)(पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक)

प्रायोगिक परीक्षा और इंटरनल अस्सेसमेंट की डेट

थ्योरी परीक्षाओं से पहले बोर्ड ने प्रैक्टिकल (प्रायोगिक) परीक्षाओं का भी समय निर्धारित कर दिया है। ऐच्छिक विषयों जैसे गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य और ललित कला के साथ-साथ विभिन्न व्यावसायिक ट्रेड की प्रायोगिक परीक्षाएं 29 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे विज्ञान के Internal Assessment और सामाजिक विज्ञान के प्रोजेक्ट वर्क के अंक 4 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करा दें।

परीक्षार्थियों के लिए विशेष निर्देश और समय सीमा

बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के समय को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर में एंट्री करनी होगी। जिन छात्रों की परीक्षा पहली शिफ्ट में है उन्हें सुबह 09:00 बजे और जिनकी दूसरी शिफ्ट में परीक्षा है उन्हें दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह है कि नियमों का पालन करें और इस अवसर को हाथ से जाने न दें और समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश लें।

इसके अतिरिक्त, प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त 'कूल-ऑफ' समय दिया जाएगा। दिव्यांग और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे छात्र जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं, उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुमति से Scribe रखने की सुविधा मिलेगी और उन्हें प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article