Up Board Result 2025: जेलों में 199 कैदियों ने दी यूपी बोर्ड की परीक्षा, 182 ने पास कर बना दिया कीर्तिमान

Up Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। इस साल विभिन्न जेलों से कुल 199 कैदियों ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 182 लोगों ने परीक्षा पास कर कीर्तिमान बना दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम
  • हाईस्कूल का परिणाम 90.11% और इंटर का 81.15% रहा
  • हाईस्कूल में यश प्रताप और इंटर में महक जायसवाल टॉपर
  • बेटियों ने फिर मारी बाजी, बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेटों से अधिक

लखनऊ/प्रयागराज, 25 अप्रैल: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। योगी सरकार की सक्रियता और पारदर्शी व्यवस्था के चलते इस बार सिर्फ 43 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। हाईस्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 रहा, जबकि इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.15 रहा। इंटरमीडिएट में महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई का पूरा (प्रयागराज) ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, हाई स्कूल में यश प्रताप सिंह, स्व० श्रीमती रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

199 prisoners appeared for upmsp 10th and 12th exams

199 कैदियों ने दी यूपीएमएसपी 10वीं और 12वीं की परीक्षा

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाई स्कूल में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 7.21 अधिक है। वहीं, इंटरमीडिएट में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत बालकों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 9.77 अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई दी हैं और उनको बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी है।

End of Feed