UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in (UP Board Result 2025 Official Website) पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Board Result 2025
UP Board 10th 12th Result 2025: लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 54.38 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स हैं। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है।
How to download UP Board Result 2025
- सबस पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।
UPMSP UP Board Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होता है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलता है। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट इस परीक्षा में भी पासिंग मार्क्स नहीं हासिल कर पाता तो उसे फेल माना जाता है।
