UP Board Result 2023: कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र होंगे प्रमोट, परीक्षा न देने पर भी नहीं किया जाएगा फेल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 31, 2023, 09:39 AM IST

UP Board Result, upmsp.edu.in: उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से कक्षा 8 तक छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्कूलों में भी लागू होगा आदेश। कक्षा एक से 8 तक के छात्र छात्राओं को नहीं किया जा सकेगा फेल।

UP Board Result, upmsp.edu.in: कक्षा एक से कक्षा 8 तक छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। जिन छात्रों ने परीक्षा नहीं भी दी है तब भी उन्हें एक अप्रैल से शुरू हो रहे नवीन शिक्षा सत्र में नई कक्षा में दाखिला मिल जाएगा। इससे संबंधित आदेश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा एक से 8 तक किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी। उन्हें नियमानुसार आगे की कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड भी वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का प्रावधान है। उन्हें किसी भी दशा में अनुत्तीर्ण नहीं किया जा सकता है।

UP Board Result 2023: कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्र होंगे प्रमोट, परीक्षा न देने पर भी नहीं किया जाएगा फेल

हर साल अपनाई जाती है पॉलिसी

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परिषद के अधीन संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 से 8 तक के किसी भी छात्र की कक्षोन्नति रोकी नहीं जाएगी। इस तरह प्रदेश में लाखों बच्चे अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रदेश सरकार की नो रिटेंशन पॉलिसी है।

End of Feed