UP Board Exam Date 2023: वेबसाइट upmsp.edu.in पर आ रहा यूपी बोर्ड का टाइम टेबल, 10वीं और 12वीं छात्रों का इंतजार होगा खत्म

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 1, 2023, 01:00 PM IST

UPMSP UP Board Exams Date Time Table 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के फाइनल एग्जाम यानी अंतिम परीक्षाओं को लेकर डेट शीट जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर इसे जारी किया जाएगा और यहां पर उम्मीदवार स्टेप्स चेक कर सकते हैं।

UP Board 10th, 12th Date Sheet 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट या टाइम टेबल जारी कर सकता है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in की मदद से टाइम टेबल की घोषणा की जाएगी। छात्र बोर्ड परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं।

UP Board Exams 2023 Time Table

UP बोर्ड परीक्षा 2023

यूपी बोर्ड डेट शीट upmsp.edu.in से डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इन चरणों की मदद से उत्तर प्रदेश बोर्ड का डेटशीट शेड्यूल चेक किया जा सकता है।

End of Feed