UP बोर्ड 12वीं में अब 80 नंबर का होगा पेपर, जानें कब से होगा पैटर्न में बदलाव

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी UP बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। हालांकि छात्रों के मन में अभी एक सवाल है कि ये बदलाव कब से लागू होगा और इसकी जरूरत क्यों थी।

UP Board Class 12th New exam Pattern: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी UP बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इस पैटर्न के अनुसार अब इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 के सभी विषयों की लिखित परीक्षा 100 या 70 नंबर की बजाय 80 अंकों की होगी, जबकि बचे हुए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन या Internal Assessment और प्रैक्टिकल के जरिए मिलेंगे। हालांकि छात्रों के मन में अभी एक सवाल है कि ये बदलाव कब से लागू होगा और इसकी जरूरत क्यों थी।

यूपी बोर्ड 12वीं में नया पैटर्न होगा लागू

यूपी बोर्ड 12वीं में नया पैटर्न होगा लागू

बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 12 के सभी विषयों की लिखित परीक्षा 100 या 70 नंबर की बजाय 80 अंकों की होगी। पहले हिंदी, अंग्रेजी जैसे विषयों की परीक्षा 100 नंबर की होती थीक्योंकि यहां प्रैक्टिकल नहीं होते हैं लेकिन अब इन विषयों का एग्जाम भी 80 नंबर का ही होगा और 20 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। नए फॉर्मेट के तहत अब हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी के पेपर 80 अंकों के होंगे वहीं 20 अंकों का इंटरनल एसेसमेंट होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल अब केवल 20 अंकों के लिए होगा वहीं थ्योरी पेपर 80 अंकों के लिए होंगे।

End of Feed