यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंग भी होंगे अलग

उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का स्वरूप बदलने का निर्णय लिया है। अब परीक्षार्थियों को अलग-अलग कवर वाली कॉपियों के बजाय एक मुख्य कवर वाली उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी। इस मुख्य कवर पर क्यूआर कोड दर्ज होगा, जिसे स्कैन करने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो दिखाई देगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाना है। मेरठ में इस बार करीब 1.21 लाख परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।

यूपी बोर्ड आंसर शीट 2027

यूपी बोर्ड आंसर शीट 2027

ए और बी कॉपियों के रंग भी होंगे अलग

बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के रंग भी निर्धारित कर दिए हैं। हाईस्कूल की ए कॉपी गहरे नारंगी और बी कॉपी गहरे नीले रंग की होगी। वहीं, इंटरमीडिएट की ए कॉपी बैंगनी और बी कॉपी हरे रंग की होगी। दोनों कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं पर एक समान मुख्य कवर और क्यूआर कोड रहेगा। रंगों के अलग-अलग निर्धारण से कॉपियों की पहचान और उनके वितरण में आसानी होगी। साथ ही, उत्तर पुस्तिकाओं के स्वरूप में एकरूपता भी सुनिश्चित की जाएगी।

End of Feed