1 अप्रैल से शुरू होगा यूपी बोर्ड का शैक्षणिक सत्र, 2026–27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी

UP Board Academic Calendar 2026-27 PDF: ​ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, नए सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल से हो जाएगी। इस कैलेंडर में परीक्षाओं से लेकर रिजल्ट और यूनिट टेस्ट तक की विस्तृत जानकारी दी गई है।

UP Board Academic Calendar 2026-27 PDF: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का पूरा एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, 1 अप्रैल से नए सत्र का शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही इसमें आने वाली परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों का पूरा शेड्यूल दिया गया है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी कैलेंडर न केवल शिक्षकों और स्कूलों के लिए एक गाइड के तौर पर है, बल्कि कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों के लिए उनकी पढ़ाई की रणनीति तैयार करने का एक ब्लूप्रिंट भी है।

UP Board Calendar

1 अप्रैल से शुरू होगा यूपी बोर्ड का शैक्षणिक सत्र

यूपी एकेडमिक कैलेंडर 2026-27

विवरणतिथि / समय सीमा
सत्र आरम्भ करने की तिथि01 अप्रैल, 2026
कक्षा 9 से 12 तक प्रथम यूनिट टेस्ट (MCQs आधारित) का आयोजनजुलाई, 2026 द्वितीय सप्ताह
कक्षा 9 से 12 तक द्वितीय यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्नों आधारित) का आयोजनअगस्त, 2026 अन्तिम सप्ताह
अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजनसितम्बर, 2026 चतुर्थ सप्ताह
अर्द्धवार्षिक लिखित परीक्षा का आयोजन (लगभग 60% पाठ्यक्रम पर)अक्टूबर, 2026 के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह
अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड करनानवम्बर, 2026 प्रथम सप्ताह तक
कक्षा 9 से 12 तक तृतीय यूनिट टेस्ट (MCQs आधारित) का आयोजननवम्बर, 2026 अन्तिम सप्ताह
कक्षा 9 से 12 तक चतुर्थ यूनिट टेस्ट (वर्णनात्मक प्रश्नों आधारित) का आयोजनदिसम्बर, 2026 अन्तिम सप्ताह
कक्षा-10 एवं 12 में पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि10 जनवरी, 2027 तक
कक्षा-9 एवं 11 में पाठ्यक्रम पूर्ण करने की तिथि25 जनवरी, 2027 तक
कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन11 जनवरी, 2027 से
कक्षा-10 एवं 12 की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाओं का आयोजन18 जनवरी, 2027 से
कक्षा-9 एवं 11 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन1 से 10 फरवरी, 2027
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा कक्षा-9 एवं 11 के अंक अपलोड करनामार्च, 2027 के तृतीय सप्ताह तक
बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन27 जनवरी 2027 से 10 फरवरी 2027 तक
बोर्ड परीक्षा का आयोजनफरवरी, 2027

End of Feed