UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के रजिस्ट्रेशन की तारीखों में हुआ बदलाव, देखें नया शेड्यूल

UPMSP ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों को फीस जमा करने और जरूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है।

UP Board Exam 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। बोर्ड ने स्कूलों और छात्रों को फीस जमा करने और जरूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। यह बदलाव हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों तरह के छात्रों पर लागू होगा। छात्र अपने स्कूल से संपर्क करके रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी समय पर पूरी कर लें।

UP Board 2027 Registration

नए शेड्यूल के अनुसार, स्कूलों के प्रधानाचार्य पात्र छात्रों से परीक्षा शुल्क आज 1 सितंबर 2026 तक ले सकते हैं। इसके बाद जमा की गई फीस को राजकीय कोषागार में 5 सितंबर 2026 की आधी रात तक जमा करना होगा।

End of Feed