UP Board 2023: सीएम योगी ने किया यूपी बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित, मिली इतनी राशि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 05:35 PM IST

UP Board 2023 Toppers Honored: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आज 14 जून को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम ने 1745 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जानिये किसे कितनी राशि दी गई?

KEY HIGHLIGHTS
CM योगी के हाथों मिले उपहार, तो खिले बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स के चेहरे
सीएम ने 1745 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सीएम योगी ने कहा कि- नकल माफिया का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले यूपी बोर्ड नकल के लिए बदनाम था। हमारी सरकार ने नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था लागू की। उन्होंने कहा कि नकल माफिया समाज के सबसे बड़े दुश्मन हैं। नकल कराकर शिक्षण संस्थानों को अपवित्र करने वाले नकल माफिया का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए। प्रशासन भी नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। सीएम योगी ने कहा कि छह वर्ष पहले प्रदेश में तीन महीने तक परीक्षाएं होती थीं। 2 से 3 महीने में परिणाम आते थे। तीन महीने अगली कक्षा के प्रवेश में तीन लग जाते थे तो 3 महीने का समय पर्व और त्योहारों में चला जाता थे। शिक्षण संस्थानों में पठान और पठन कम ही देखने को मिलता था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ऐसा पहली बार किया है कि 15 दिन के अंदर परीक्षा हुई है और 14 दिन के अंदर परिणाम भी आ गया।

up board exam topper awarded

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मान

1 लाख 62 हजार शिक्षकों की हुई नियुक्ति्

End of Feed