लोगों ने चाणक्य को भी नहीं छोड़ा फिर... यूपी बोर्ड 12वीं में 91% नंबर लाने वाली प्राची ने दिया करारा जवाब

Prachi Nigam class 12 results: एक बार फिर वही प्राची निगम सुर्खियों में आईं, जिन्होंने 10वीं परीक्षा में टॉप किया था। इस बार 12वीं की परीक्षा में उन्हें 91.20 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। अपनी ट्रोलिंग पर एक दफा उन्होंने करारा जवाब भी दिया था।

UP Board Topper Prachi Nigam : उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के साथ बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। इस बार टॉपर्स की लिस्ट में साल 2024 में मैट्रिक परीक्षा में परचम पहराने वाली प्राची निगम (Up Board 10th 2024 Topper Prachi Nigam) फिर से सुर्खियों में आ गईं, जब उन्होंने इस साल 2026 में कक्षा 12वीं की परीक्षा में 91.20 प्रतिशत नंबर्स के साथ एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दी। सीतापुर की रहने वाली प्राची ने एक बार फिर साबित कर दिखाई कि उन्हें अपने लक्ष्य से कितना प्यार है साथ ही वे किसी की आलोचना से डरती नहीं है। अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा में, प्राची ने कई विषयों में असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें गणित (99%), हिंदी (96%), रसायन विज्ञान (95%) और भौतिक विज्ञान (93%) शामिल हैं। हालांकि अंग्रेजी में बहुत अच्छी पकड़ ना होने की वजह से वे 73 नंबर्स हासिल कर पाईं। रिजल्ट आते ही प्राची का वही इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।

UP Board Topper Prachi Nigam

UP Board Topper Prachi Nigam

क्या बनना चाहती हैं प्राची?

Live Hindustan की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्राची ने बताया कि वे JEE जैसी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रही थी और शायद यही अंग्रेजी में उनके खराब प्रदर्शन की वजह हो सकती है। उनका लक्ष्य हमेशा से इंजीनियर बनना रहा है। इससे पहले भी प्राची तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 600 में से 591 नंबर्स लाकर पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि उन्हें अपनी सफलता के लिए जहां एक तरफ खूब तारीफें मिलीं, वहीं अपने चेहरे के बालों की वजह से उन्हें ऑनलाइन ट्रोल भी किया गया।

End of Feed