UP Board 12th Exam 2024, UP Board 12th English Sample Paper 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 12वीं की इंग्लिश विषय की परीक्षा (UP Board 12th English Exam 2024) का आयोजन कल यानी 2 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक होगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmps.edu.in से यूपी बोर्ड 12वीं इंग्लिश सैंपल पेपर 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी सैंपल पेपर (UP Board 12th English Sample Paper 2024) चेक कर सकते हैं।
UP Board 12th Sample Paper 2024
UP Board 12th English Exam 2024: पेपर में होंगे चार सेक्शन
यूपी बोर्ड 12वीं इंग्लिश एग्जाम में 100 अंकों के सवाल होंगे। पेपर कुल चार सेक्शन में विभाजित होगा। सेक्शन ए से 15 अंक के सवाल, सेक्शन बी से 20 अंक के सवाल, सेक्शन सी से 25 अंक के सवाल और सेक्शन डी से 40 अंक के सवाल होंगे। ध्यान रहे की परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
UP Board 12th English Sample Paper 2024: सॉल्व करें सैंपल पेपर
यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर के आधार पर ही प्रश्न पत्र तैयार किया जाता है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है किए एग्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए सैंपल पेपर जरूर हल करें। इससे यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम पैटर्न की समझ विकसित होगी। साथ ही समय रहते गलतियों में भी सुधार कर सकेंगे। यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
How to download UP Board 12th Sample Paper 2024
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- फिर यूपी बोर्ड 12वीं सैंपल पेपर 2023-24 पर क्लिक करें।
- इसके बाद सब्जेक्ट चुनें और डाउनलोड पर क्लिक करें।
- अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
UPMSP UP Board Exam 2024: लाखों स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हुई है और इसका आयजोन 9 मार्च तक किया जाएगा बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। जबकि, इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25 लाख 77 हजार 997 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
