UP Board Result 2023, UP Board Class 10th 12th Result 2023 Expected Date: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 (UP Board 10th, 12th Result 2023) चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board Result 2023 Date
UP Board Exam 2023: कब हुई यूपी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 तक आयोजित की गई। जबकि, 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक दो शिफ्ट में हुई। बोर्ड की ओर से यूपी बोर्ड एग्जाम की मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए राज्य में 257 केंद्र तैयार किए गए हैं। बता दें कि बीते साल यूपीएमएसपी ने अच्छी लिखावट वाले स्टूडेंट्स को एक अतिरिक्त अंक देने का निर्देश दिया था।
UP Board Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड आमतौर पर 12-15 दिनों में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरा कर लेता है। साल 2022 में यह प्रक्रिया 23 अप्रैल से 5 मई तक चली थी। जबकि, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 18 जून को घोषित हुआ। पिछले साल के रिकॉर्ड के मुताबिक, पेपर मूल्यांकन पूरा होने के लगभग 40 दिनों के बाद रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यदि इस साल मार्च के अंत तक मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होती है तो रिजल्ट 10 मई तक जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
UPMSP 10th, 12th Result 2023: इतने स्टूडेंट्स को इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया है। जिसमें, कक्षा 10वीं परीक्षा में 31,16,458 और कक्षा 12वीं परीक्षा में 27,50,871 स्टूडेंट्स शामिल हुए। अब स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
UP Board Exam Result 2023: वेबसाइट कर लें नोट
यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। बता दें कि इंटर और हाईस्कूल रिजल्ट की घोषणा यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। स्टूडेंट्स रोल कोड व रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
