Board Exam 2025: कब होगी यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं, देखें एग्जाम डेट

UP Bihar Rajasthan MP Board Exam 2025 Date: इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में बहुत कम समय बचा है। ऐसे में जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो कमर कस लें। कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख यहां देख सकते हैं।

UP Bihar Rajasthan MP Board Exam 2025 Date: कई राज्यों में अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वो कमर कस लें। अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षाओं (Board Exam 2025) में अब बहुत कम समय बचा है। आइए यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों के बारे में यहां जानते हैं।

Board Exam 2025

बोर्ड एग्जाम 2025 डेटशीट

UP Board Exam 2025: यूपी में कब होगी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से इस साल 10वीं और 12वीं का आयोजन 22 फरवरी से 9 मार्च तक किया गया था। इसका रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अगले साल होने वाली परीक्षाओं की तारीखों (UP Board Exam 2025 Date) की भी घोषणा कर दी गई थी। यूपी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट के अनुसार, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन एक साथ 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

End of Feed