UP 1544 Banking Correspondent Sakhi Yojana 2023 की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। पद का नाम बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी है, जिसके 1544 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार देखें कौन व कब तक कर सकेगा इस भर्ती के लिए आवेदन।
बैंकिंग सखी के डेढ़ हजार पद खाली (image - canva)
उत्तर प्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2023 निर्धारित की है। उम्मीदवार जल्द से जल्द इन पदों के लिए अप्लाई कर ले। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को upsrlm.org/vaccantgp पर जाने की जरूरत है।
बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी का क्या होता है रोल
बैंकिंग सखी ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं व जानकारी पहुंचाती हैं। बैंकिंग सखी (Sarkari Naukri in UP) के कामों के मदद से सरकारी स्कीम व बैंक ग्रामीणों तक पहुंच पाता है।सब्सिडी मजदूरी का भुगतान भी बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी द्वारा ही किया जाता है। इसके अलावा आर्थिक लेन देन, बैंक खातों में जमा एवं निकासी, नए खाते खोलने जैसी सुविधाओं की जानकारी आसानी से एक एक आदमी के पास पहुंचती है।
बैंकिंग सखी के लिए योग्यता
इन पदों पर हायर एजुकेशन की जरूरत नहीं होती है, केवल 10वीं पास उम्मीदवारों को इन पद के लिए चुना जाता है।
बैंकिंग सखी के लिए आयु सीमा
बैंकिंग सखी के लिए न्यूनतम उम्र 18 है जबकि 50 वर्ष तक की महिलाएं इन कामों के लिए नियुक्ति की जाती हैं।
हालांकि कुछ और योग्यताओं की भी मांग की जाती है जैसे महिला महत्वाकांक्षी हो, मोबाइल व टेक्नोलॉजी संबंधित बेसिक काम काज जानती हो। (Sarkari Jobs in UP) आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम पंचायत की रहने वाली हो। इसमें फील्म वर्क होता है, इसलिए महिला को पूरे ग्राम पंचायत के घूमने, घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाने के लिए तैयार होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
- मोबाइल पर UP BCSakhi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
- आवेदन करते समय केवल अपना मोबाइल नंबर डालें ताकि वेरिफिकेशन हो सके।
- सभी सवालों के ईमानदारी से जवाब दें, गलत तथ्य वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
- बार बार आवेदन न करें, सिर्फ एक बार करें, नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
- असुविधा होने पर 0522-2724611 पर फोन करें।
बैंकिंग सखी के लिए चयन
पहले आवेदन करने वाली महिलाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिलों में लीड बैंक द्वारा आयोजित छह दिन के प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी। इस परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होने वाली महिलाओं को बैंकिंग सखी बनने का मौका मिलेगा।
बैंकिंग सखी के लिए सैलरी
प्रशिक्षण के बाद बैकिंग सखी का काम शुरू होता है, पहले छह माह तक 4000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। बैकिंग सखी का काम करने के लिए जरूरी उपकरण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दिया जाएगा, जिन्हें संभालकर रखने की जरूरत है।
