UP B.Ed JEE Result 2024 Date and Time on bujhansi.ac.in: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी प्रशासन ने राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने की पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार, आज यानी 25 जून को बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (Bundelkhand University Jhansi) की ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने की अपडेट सबसे पहले इसी वेबसाइट पर दी जाएगी, क्योंकि झांसी स्थित बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा (UP Bed Result 2024) का आयोजन इस बार किया था। कुलसचिव विनय कुमार ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का परिणाम तैयार हो चुका है।
UP BEd JEE Result 2024
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सूत्रों की मानें तो, मंगलवार को रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शासन ने 30 जून तक परिणाम घोषित करने की तिथि तय की थी लेकिन बीते साल की तरह बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी तय समय से पहले रिजल्ट जारी कर रिकॉर्ड कायम रखना चाहता है। रिजल्ट जल्द जारी हो, इसके लिए यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा के तुरंत बाद ओएमआर के स्कैन का काम शुरू करा दिया था। दो बार ओएमआर स्कैन जांच के बाद मैनुअल जांच भी की गई थी।
UP B.Ed Entrance Exam: कितने छात्रों ने दी परीक्षा
बता दें कि उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 9 जून को 51 जिलों में 470 केंद्रो पर किया गया था। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2.23 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जिसमें से 1.93 लाख अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।
UP B.Ed Entrance Exam Facts: परीक्षा पर एक नजर
| परीक्षा का नाम | यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 |
| आयोजित करने वाली यूनिवर्सिटी | बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bujhansi.ac.in |
| परीक्षा की तिथि | 09 जून 2024 |
| कुल परीक्षार्थी | 1.93 लाख |
UP B.Ed Entrance Exam: कौन दे सकता है बीएड प्रवेश परीक्षा
बता दें कि यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 में भाग लेने के लिए का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही इस एग्जाम में वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जो स्नातक/ परास्नातक के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं।
