UP B.Ed. Counselling 2022: यूपी बीएड की पहले चरण की काउंसिलिंग 30 सितंबर से शुरू, यहां जानें डिटेल्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 21, 2022, 03:56 PM IST

UP B.Ed. Counselling 2022 Schedule: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अगस्त में घोषित होने के बाद अब 30 सितंबर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल के लिए आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर चेक करें। यूपी बीएड काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी बीएड काउंसलिंग 30 सितंबर से शुरू।
  • चार राउंड में पूरी होगी काउंसलिंग प्रक्रिया।
  • 6 जुलाई को हुई थी परीक्षा।

UP B.Ed. Counselling Date 2022: यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अगस्त में जारी कर दिया गया था। जिसके बाद से अभ्यर्थी काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। ‌हालांकि, यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डा. सुधीर एम बोबड़े ने काउंसलिंग का संशोधित आदेश जारी कर दिया है।

UP B.ED Counselling 2022

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट अगस्त में जारी कर दिया गया था।

यूपी बीएड जेईई के पहले चरण की काउंसलिंग 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 7 नवंबर से 15 नवंबर तक पूल काउंसलिंग और फिर 21 नवंबर से 25 नवंबर तक डायरेक्ट काउंसलिंग चलेगी। यूपी बीएड जेईई काउंसलिंग शेड्यूल के लिए आधिकारिक वेबसाइट mjpru.ac.in पर भी नजर रखें।

End of Feed